पट्टी। बाजार की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए रविवार को कोतवाली में व्यापारियों की बैठक बुलाई गई। सीओ दिलीप सिंह ने उनकी समस्याओं को सुना। घटनाओं को रोकने के साथ ही अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगवाने की बात चर्चा की गई। ताकि सड़क पर निगरानी रखी जा सके और व्यापारियों को सुरक्षा मुहैया कराई जा सके।
सीसीटीवी लगने से अपराध और अपराधियों पर भी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। कोतवाल नंदलाल सिंह ने बताया कि पट्टी कोतवाली क्षेत्र में 155 स्थान पर 432 दुकानों के ऊपर कैमरे लगाए गए हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष राम जी ने व्यापारियों की समस्याओं की ओर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल, लाल चंद जायसवाल, प्रमोद सिंह, धनीराम सोनी, गणेश प्रसाद खंडेलवाल, संतोष पुष्पाकर, दिनेश मौर्य मौजूद रहे। संवाद