कानपुर में जिला कमाडेंट के पद पर कार्यरत पट्टी तहसील के गोगलापुर की प्रीति शुक्ला को सरकारी जिम्मेदारियों के निर्वहन सहित सामाजिक कार्यों में सहभागिता पर पुलिस महानिदेशक आशीष गुप्ता ने अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। अमर उजाला से बातचीत में प्रीति ने बताया, गांधी अकादमिक संस्थान के निदेशक ओमप्रकाश शुक्ला से सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरणा मिली।
प्रीति को सम्मान मिलने पर हरिशंकर सिंह, लालबहादुर वर्मा, जितेंद्र सिंह, आत्मानंद मिश्र, विजयशंकर तिवारी, दिनेश तिवारी, कुलदीप तिवारी मनीष तिवारी, अमित तिवारी, प्रशांत तिवारी सहित अन्य क्षेत्रीय लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की। संवाद