बाबा बेलखरनाथ ब्लॉक के पूरेगुलाल गांव में हजरत सैय्यद बाबा मजार पर चादरपोशी करते अकीदतमंद। आयोज
बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र के पूरे गुलाल स्थित हजरत सैयद शहीद मजार पर सोमवार को उर्स में जायरीन शामिल हुए। मजार पर चादर चढ़ाकर मन्नतें मांगीं। मेले में चादरपोशी और फातिहा का कार्यक्रम हुआ। रात में महफिल-ए-कव्वाली हुई। इस मौके पर ग्राम प्रशासक नजर अली, अनवर, नौशाद, अखिलेश मिश्रा, घनश्याम पांडेय, विजय नायक मिश्रा, राकेश मिश्रा मौजूद रहे।