फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: घुइसरनाथ धाम जा रहे श्रद्धालु की हादसे में मौत, एक घायल

Tue, 08 Aug 2023 09:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज कोतवाली के पूरे बीरबल का रहने वाला था मृतक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

लालगंज। घुइसरनाथ धाम दर्शन करने जा रहे बाइक सवार श्रद्धालु की मंगलवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक घायल हो गया। सूचना घर पहुंची तो परिजन रोने-बिलखने लगे।
लालगंज कोतवाली के पूरे बीरबल निवासी ईश्वरदीन यादव(67) मंगलवार को गांव के बड़ेलाल प्रजापति के साथ बाइक से दर्शन करने बाबा घुइसरनाथ धाम जा रहे थे। बाइक बड़ेलाल चला रहा था। रास्ते में लालगंज-सांगीपुर मार्ग पर महिमापुर के समीप पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ईश्वरदीन व बड़ेलाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

दोनों घायलों को लालगंज ट्रामा सेंटर लाया गया। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद ईश्वरदीन को मृत घोषित कर दिया। वह एक इंटर कालेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे और कुछ दिनों पहले वह सेवानिवृत्त हुए थे।
विज्ञापन

पिता की मौत की सूचना पाकर बेटी गुड़िया समेत परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए। मृतक के तीन पुत्रियां हैं और उनकी शादी हो चुकी है। हादसे में मौत की सूचना पर लालगंज पुलिस भी मौके पहुंची। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें