फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बोलेरो की टक्कर से श्रद्धालु की मौत, भाई समेत दो गंभीर

Mon, 28 Aug 2023 08:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
नगर कोतवाली के सीताराम धाम जोगापुर के समीप बोलेरो की टक्कर से घायल कांवड़िया। संवाद
विज्ञापन
बेलखरनाथ धाम से जलाभिषेक के बाद लौट रहे थे घर, नगर कोतवाली के गोपालापुर के करीब हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। प्रयागराज- अयोध्या राजमार्ग पर सोमवार की सुबह बेकाबू बोलेरो की टक्कर से प्रयागराज के बाइक सवार श्रद्धालु की मौत हो गई। जबकि उसके भाई समेत दो की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। मृतक के परिजन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
प्रयागराज जनपद के थरवई थाना क्षेत्र के बहमलपुर गुमटी नंबर 40 गंगानगर निवासी धर्मराज पटेल (18) अपने बड़े भाई कृष्णा पटेल (23) व अपने दोस्त चकिया घाट निवासी राजा मिश्रा (21) के साथ गंगा जल लेकर बाइक से जलाभिषेक करने बेलखरनाथ धाम आया था। जलाभिषेक करने के बाद तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक चला रहे धर्मराज ने हेलमेट नहीं लगाया था। करीब पौने नौ बजे तीनों बाइक से प्रयागराज- अयोध्या राजमार्ग पर गोपालापुर के करीब पहुंचे। तभी पीछे से आ रही उत्तर प्रदेश सरकार लिखी बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक बोलेरो छोड़कर चालक भाग निकला। आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने तीनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने धर्मराज को मृत घोषित कर दिया। घायल राजा व कृष्णा की हालत गंभीर देख प्रयागराज रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन रोते बिलखते मॉर्चरी पहुंचे।
विज्ञापन

धर्मराज के पिता अमर सिंह पटेल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। धर्मराज उनका छोटा बेटा था। पोस्टमार्टम के बाद वह शव लेकर परिजन अपने घर प्रयागराज चले गए। शहर कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर चालक के साथ ही वाहन स्वामी का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


गोंडा जनपद के आरआई की बताई जा रही बोलेरो
बाइक में टक्कर मारने वाली बोलेरो गोंडा जनपद के उप संभागीय परिवहन विभाग के आरआई की बताई जा रही है। हालांकि पुलिस अभी कुछ भी कहने से इनकार कर रही है।

नगर कोतवाली के सीताराम धाम जोगापुर के समीप बोलेरो की टक्कर से घायल कांवड़िया। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें