फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: विकास कार्यों की होगी पड़ताल, खामी मिलने पर नपेंगे अफसर

Thu, 09 Feb 2023 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भारत जोड़ो की बात करते हैं जबकि कांग्रेस नेताओं ने ही कश्मीर का आधा हिस्सा पाकिस्तान को दे दिया। राहुल को राजनीति की कोई जानकारी नहीं है। वह अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं।
विज्ञापन

प्रदेश के आबकारी राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान दो टूक कहा, रामचरित मानस पर समाजवादी पार्टी नेता का बयान इसलिए है, ताकि निवेश तथा विकास से जनता का ध्यान हटे।
प्रभारी मंत्री ने कहा, सच तो यह कि सपा ने हमेशा जातिवादी और तुष्टीकरण की राजनीति की है। केंद्र सरकार का बजट जनहित का है। यह अमृत बजट के समान है। विकास कार्यो में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

विकास कार्यों में जहां भी शिकायतें मिल रहीं हैं। प्राथमिकता से उनकी जांच कराई जाएगी। स्थलीय निरीक्षण के दौरान खामी मिलने पर संबंधित विभाग के अफसर भी नपेंंगे।
अवैध तथा नकली शराब की रोकथाम के लिए सख्ती की जा रही है। विभाग शराब माफिया पर कार्रवाई करता है, आगे भी करेगा। इस दौरान सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, पूर्व विधायक हरि प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक सुनील गोयल, शिव प्रकाश सेनानी समेत पार्टी के अनेक नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें