फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में 49 लाख रुपये के विकास कार्य पर लगी मुहर

Tue, 05 Sep 2023 08:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बीडीसी सदस्यों से मांगा गया विकास संबंधी कार्यों का प्रस्ताव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। सदर ब्लाॅक के क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में मंगलवार को 49 लाख रुपये के विकास कार्यों पर मुहर लगी है। अप्रैल माह के बाद हुई पहली बैठक में गांवों के विकास संबंधी कार्यों पर चर्चा की गई। ब्लाॅक प्रमुख शेषा सिंह की अध्यक्षता में सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भरोसा दिया है कि विकास कार्य के लिए धन की कमी नहीं होने पाएगी।
विज्ञापन



अफीम कोठी में आयोजित बैठक में खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह ने पिछली कार्रवाई को पढ़कर सुनाया। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जल जीवन मिशन के तहत गांव में पाइप डालने के लिए खुदाई करने और गड्ढों को नहीं भरने का आरोप लगाया। इस अनदेखी से गांव के रास्तों में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि के रूप में कुलदीप पटेल ने बैठक में हिस्सा लिया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य मुन्ना सिंह, सुजीत ओझा, रवि सिंह, आदित्य ओझा, ज्ञानेंद्र सिंह और जय करन सरोज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें