प्रतापगढ़। न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर सोमवार को जिले के थानों में विभिन्न मुकदमों में बरामद असलहों व मादक पदार्थों को स्थायी कमेटी के सदस्यों की मौजूदगी में नष्ट कराया गया। सोमवार को जेठवारा थाने में अपर सिविल जज , उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी सदर, सहायक अभियोजन अधिकारी व प्रभारी थानाध्यक्ष जेठवारा की मौजूदगी में 40 निर्णित आयुध अधिनियम से संबंधित असलहों को नष्ट कराया गया। इसी कड़ी में कुंडा, मानिकपुर व कंधई थाने में दर्ज अलग-अलग मुकदमों में बरामद 7 किलो 900 ग्राम गांजा व डायजापाम की 2500 गोलियों को पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल की मौजूदगी में नष्ट कराया गया। संवाद