फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: उप डाकपाल और डाक सहायक निलंबित, शीतला नए उपडाकपाल

Mon, 11 Sep 2023 08:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को प्रभावित रहा कामकाज, सहमे रहे कर्मचारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

लालगंज। रिश्वतखोरी को लेकर सीबीआई की ओर से छापा मारने के बाद डाक विभाग ने उपडाकपाल निशांत पांडेय और फरार डाक सहायक विजय बहादुर सिंह को निलंबित कर दिया है। शीतला प्रसाद को नया उपडाकपाल बनाया गया है।
सीबीआई की ओर से छापा मारने के बाद सोमवार को भी लेनदेन नहीं हो सका। इससे ग्राहक परेशान हुए। सिर्फ डाक सेवाओं का संचालन ही पटरी पर आ सका।


लालगंज डाकघर में बुधवार को सीबीआई ने छापा मारकर उप डाकपाल निशांत पांडेय को रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया था। डाकघर के एजेंट की शिकायत पर हुई दस घंटे की छानबीन के बाद यह कार्रवाई हुई थी।
विज्ञापन

छापा मारने के बाद डाककर्मियों का यूजर आईडी तथा पासवर्ड बंद हो गया था, जो अब तक चालू नहीं हो सका है। किसी तरह डाकघर में डाक सेवाओं को भेजने का काम शुरू हो सका लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद भी पैसे का लेनदेन डाकघर में नही हो पा रहा है।
जरूरतमन्दों को अपना पैसा निकालने में परेशाानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रवर डाक अधीक्षक एसके वर्मा ने बताया, उपडाकपाल निशांत पांडेय और फरार डाक सहायक विजय बहादुर सिंह को निलंबित कर दिया गया है। शीतला प्रसाद मिश्र को उप डाकपाल बनाया गया है।
....
नहीं खुल पाया खाता
थरिया से लालगंज डाकघर पहुंचे त्रिभुवन तिवारी ने बताया, निजी काम के लिए डाक घर में खाता खुलवाने की जरूरत है। मगर जब डाकघर पहुंचे तो कोई काम नहीं हो सका। वहां कर्मचारियों ने उन्हें एक सप्ताह बाद आने को कहा है।
....
दुबे का पुरवा निवासी चंदन प्रजापति का लालगंज डाकघर में पुराना खाता है। रुपयों की जरूरत थी लेकिन अपने ही खाते से रुपये नहीं निकाल सके। कर्मचारी ने दो टूक जवाब दिया कि जब सर्वर ही काम नहीं कर रहा है तो कैसे काम कर दें।
....
सभी कर्मचारियों का हो सकता है तबादला
विभाग में चर्चा है कि सीबीआई की ओर से छापा मारने के बाद से सभी कर्मचारियों की कुंडली खंगाली जा रही है। कार्यालय में रहते हुए कर्मचारी किसी तरह के दस्तावेज से छेड़छाड़ न कर सकें और साक्ष्य न मिटा सकें, इसलिए सभी कर्मचारियों का तबादला किए जाने की तैयारी है। चर्चा है कि पूरा स्टाफ हटाकर एक-एक पटल पर नए कर्मचारी तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

.........
सीबीआई के एसएमएस ने मचाई खलबली ...
लालगंज डाकघर में सीबीआई की एंटी करप्शन शाखा की ओर से छापा मारने के बाद से पूरे जनपद में आम लोगों के मोबाइल नंबराें पर सीबीआई की ओर से एक टेक्स्ट मैसेज भेजा जा रहा है। इसमें लोगों को जागरुक करते हुए बताया जा रहा है कि यदि केंद्र सरकार के किसी विभाग या सार्वजनिक उपक्रम का कोई अधिकारी-कर्मचारी किसी कार्य को करने के लिए आपसे रिश्वत की मांग करता है तो तत्काल सीबीआई गाजियाबाद को फोन करें। इस संदेश के आगे मोबाइल नंबर 9560109556, 9560109557 और लैंडलाइन नंबर 0120-2751955 और 2704001 दिया गया है। यह मैसेज सार्वजनिक होने से अधिकारियों और कर्मचारियो में दहशत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें