फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: संग्रामगढ़ सीएचसी में हिस्ट्रीशीटर की तैनाती की जांच करेंगे डिप्टी सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
टॉपटेन हिस्ट्रीशीटर स्वास्थ्य विभाग में बीते 15 साल से नौकरी कर रहा है। संग्रामगढ़ सीएचसी में बीसीपीएम के पद पर कार्यरत हैं। इसकी जानकारी सीएमओ को हुई तो उन्होंने डिप्टी सीएमओ और स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी को जांच सौंपी है।
विज्ञापन

मानिकपुर थाने के टॉपटेन में छह नंबर पर का हिस्ट्रीशीटर काक्षी निवासी अनिल कुमार का नाम है। उसके खिलाफ 1998 से जानलेवा हमला सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। 2007 में 110 जी का मुकदमा पंजीकृत है। इसके बावजूद वह बीते 15 वर्षों से संग्रामगढ़ सीएचसी में बीसीपीएम के पद पर तैनात है। सीएमओ डॉ. जीएम शुक्ल ने बताया कि पूर्व में दर्ज मुकदमे में वह बरी हो चुका है। फिलहाल, टॉपटेन हिस्ट्रीशीटर में उसका नाम है। मेरे पास शिकायत आई है। डिप्टी सीएमओ श्याम भार्गव और स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी आरपी सिंह को जांच सौंपी गई है। सात दिन के भीतर जांच रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें