फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: 53 आउटसोर्सिंग परिचालकों की संविदा पर हुई तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
आउटसोर्सिंग पर तैनात प्रतापगढ़ डिपो के 53 परिचालकों के लिए राहत भरी खबर है। शासन के आदेश पर परिवहन निगम ने परिचालकों की तैनाती संविदा पर कर दी।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने इस निर्णय पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग एजेंसी कर्मचारियों को समय पर मानदेय नहीं देती थी। रोडवेज एआरएम सत्य प्रकाश ने कहा कि अबतक परिचालकों को एजेंसी एक रुपये 75 पैसे प्रति किमी के दर से मानदेय देती थी, संविदा पर तैनाती होने के कारण परिचालकों को अब दो रुपये 18 पैसे किमी बस पर चलने पर मानदेय मिलेगा। रोडवेज कर्मचारी रत्नाकर त्रिपाठी, चंद्रकुमार सिंह, रामेश्वर प्रसाद शर्मा, शिवाकांत मिश्र, संतोष सिंह, राकेश सिंह सहित अन्य कर्मचारियों ने खुशी जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें