फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: आई फ्लू के बाद डेंगू की दस्तक

Fri, 04 Aug 2023 08:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर और गांव में मिले एक-एक मरीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। अभी आई फ्लू से लोग उबर नहीं पाए थे कि जिले में डेंगू ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार को शहर और गांव में एक-एक मरीज मिले हैं। आई फ्लू के बाद डेंगू पीड़ितों की सूचना से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जबकि सरकारी अस्पताल में अभी तक डेंगू के लिए न तो कोई वार्ड बनाया गया है और न ही एहतियाती कदम उठाए गए हैं।
आई फ्लू से परेशान लोगों के लिए डेंगू नई मुसीबत लेकर आया है। आई फ्लू के संक्रमण से लोगों को अभी मुक्ति नहीं मिली है, इधर शहर के अजीत नगर की प्रिया मिश्रा और सांगीपुर की मिनाक्षी की जांच में डेंगू संक्रमण की पुष्टि हो गई। हालांकि दोनों संक्रमितों ने निजी पैथालॉजी सेंटर में जांच कराई। जो पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग इन लोगों को डेंगू पॉजिटिव मानने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. जीएम शुक्ला ने बताया कि निजी केंद्रों पर परडेंगू की जांच एनएस वन किट से जांच की जाती है। इस रिपोर्ट पुष्ट नहीं होती। दोनों संदिग्ध मरीजों की एलाइजा जांच कराई जाएगी। जांच में यदि पॉजिटिव पाए जाएंगे तो उन्हें भर्ती कर इलाज किया जाएगा। वहीं दोनों डेंगू पॉजिटिव मरीजों की जानकारी पैथालॉजी संचालक ने ई कवच पोर्टल पर अपलोड कर दी है। लखनऊ में बैठे अफसरों ने यह रिपोर्ट देखकर सीएमओ को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया है।
इनसेट-
सरकारी अस्पताल में अभी नहीं है डेंगू संक्रमितों के इलाज की व्यवस्था
डेंगू के मरीजों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कर इलाज करने के लिए अभी तक किसी प्रकार का बंदोबस्त नहीं किया गया है। अलग से डेंगू वार्ड तैयार नहीं किया गया है।

दिन में काटते हैं डेंगू मच्छर
मुख्य चिकित्साधिकारी के मुताबिक सावधानी ही डेंगू का बचाव का उपाय है। उन्होंने कहा कि डेंगू एडीज एजिप्टाई मच्छर से होने वाली बीमारी है। यह मच्छर सुबह 9 से दोपहर 12 बजे या फिर शाम चार से सात बजे के बीच काटता है। यह मच्छर साफ पानी में पैदा होता है। इस मच्छर से काटने से दो से सात दिन में बुखार होने लगता है।
विज्ञापन

-
डेंगू के लक्षण
- तीव्र ज्वर के साथ बदन दर्द
- सिर दर्द
- आंखों के पीछे दर्द
- जोड़ों में दर्द
- महीन दाने या खराश
- जी मिचलाना या उल्टी आना
- प्लेटलेट्स की कमी होना

डेंगू से बचाव
- बीमारी के लक्षण पाए जाने पर तत्काल डॉक्टर को दिखाएं
- डेंगू के मरीज को मच्छरदानी में रखें
- बुखार उतारने के लिए तत्काल पैरासीटामोल टैबलेट दें, पानी की पट्टी इस्तेमाल करें
- घर के आसपास जमे पानी में जला मोबिल डाल दें।
- कूलर, बाल्टी, गमले के साथ घड़ों का पानी नियमित रूप से बदलते रहें।
- फुल आस्तीन के कपड़े व मोजे पहनें।
- सामान्य जांच में प्लेटलेट्स के कम होने पर डेंगू की जांच करवाएं।
-
ई कवच पोर्टल पर डेंगू के दो एक्टिव केस दिख रहे हैं। कार्रवाई के लिए टीम भेजी गई है। दोनों मरीजों को जांच के लिए मेडिकल कॉलेज बुलाया गया है। एलाइजा जांच के बाद यदि रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो इलाज शुरू कर दिया जाएगा। सभी सीएचसी अधीक्षकों को पांच-पांच बेड का डेंगू वार्ड बनाने का निर्देश दिया गया है।
- डॉ. जीएम शुक्ल, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें