फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: स्कूल में साढ़े आठ बजे तक ताला लटकने पर अभिभावकों का प्रदर्शन

Thu, 10 Aug 2023 08:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव के लोगों का आरोप, आए दिन स्कूल से गायब रहते हैं शिक्षक, समझौते पर चल रहा स्कूल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संडवा चंडिका। स्कूल खुलने का समय आठ से दो बजे तक है, मगर साढे़ आठ बजे तक स्कूल में ताला लटकने और स्कूल के बाहर बच्चों की भीड़ जमा होने से नाराज अभिभावकों ने प्रदर्शन कर शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गांव के लोगों का आरोप है कि शिक्षक समझौते पर स्कूल चला रहे हैं। मगर विभागीय अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।



पूर्व माध्यमिक विद्यालय आशापुर भाटन में शिक्षिका सरबुन निशा, संगीता मौर्य, हरिओम पांडेय ,अरविंद मौर्य तथा नाहिद कार्यरत हैं। गांव के लोगों का आरोप है कि स्कूल में कभी भी शिक्षक समय से नहीं आते हैं। शिक्षकों ने आपस में दिन निश्चित कर रखा है कि किस दिन कौन शिक्षक आएगा। इससे कभी दो से अधिक शिक्षक स्कूल नहीं आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गांव के पूर्व प्रधान जीतलाल वर्मा तथा बीडीसी रोशन लाल के नेतृत्व में करीब दर्जन भर अभिभावक स्कूल पहुंचे और नारेबाजी कर शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। ग्रामीणों के मुताबिक साढ़े आठ बजे तक विद्यालय में कोई शिक्षक नहीं पहुंचा था। इससे स्कूल आए बच्चे बाहर खेल रहे थे। खंड शिक्षा अधिकारी हरिनाथ सिंह ने बताया, ग्रामीणों ने फोनकर पूरी बात बताई है, मामले की जांच करके बीएसए को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें