बांग्लादेश में हिंदू परिवारों पर हिंसा पर अधिवक्ताओं ने आक्रोश जताया। बृहस्पतिवार को तहसील में नारेबाजी कर विरोध-प्रदर्शन किया।
संयुक्त अधिवक्ता संघ अध्यक्ष संदीप सिंह व पूर्व अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी की अगुवाई में वकीलों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम शैलेंद्र वर्मा को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा और मंदिरों पर हो रहे हमलों की रोकथाम के लिए भारत सरकार तत्काल हस्तक्षेप करे। अधिवक्ताओं ने कहा कि हिंदू समुदाय पर हो रहे हमलों से समूचे देश के लोगों में आक्रोश है। इसके लिए प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विभाकरनाथ शुक्ल, उपाध्यक्ष बालेंद्र त्रिपाठी, महामंत्री सूर्यकांत निराला, बीडी पटेल, विपिन शुक्ल, देवी प्रसाद मिश्र, प्रमोद सिंह, घनश्याम सरोज, राजेश तिवारी आदि मौजूद रहे।