फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: विकास कार्यों में हुई अनियमितता को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

Fri, 14 Jul 2023 09:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
शमशेरगंज के चमरूपुर शुक्लान रामलीला मैदान में लगी भाकियू की महापंचायत। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लीलापुर। लक्ष्मणपुर ब्लॉक के चमरूपुर शुक्लान में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने धरना -प्रदर्शन करके सिंधौर न्याय पंचायत के सात ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों में व्यापक अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए जांच कराने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि नाली, खडंजा, शौचालय, आवास, अमृत सरोवर निर्माण में व्यापक अनियमितता की गई है। वर्ष 2015 में शीला चौरसिया पत्नी श्यामलाल को आवासीय पट्टा मिला था, जिस पर प्रशासन ने कब्जा भी दिलवाया था। अब प्रधान सिंधौर सुनीता जायसवाल अवरोध उत्पन्न कर रही हैं। भाकियू कार्यकर्ताओं ने चमरूपुर शुक्लान में विकास कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत महीनों पहले की थी। जिसकी जांच डीपीआरओ के अभिलेख न उपलब्ध होने का बहाना बनाकर छह माह बाद भी नहीं की है। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान मुख्य मार्ग से मानापुर सिंधौर गांव तक जाने के लिए सरकारी जमीन को खाली कराए जाने की मांग की है। इस मौके पर भाकियू जिलाध्यक्ष (अ) मो. हई खां, महिला जिलाध्यक्ष लीलावती सिंह, किसान कल्याण एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पांडेय, विकास पांडेय, जलालुद्दीन, बृजेश धुरिया, यशोमती, अमर मिश्र, हरीश, मो. कय्यूम, सुनील मिश्र, गोलू शुक्ल, केसरी देवी, तुलसीराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें