शहर के जेल रोड रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास की मांग को लेकर सांसद इमरान प्रतापगढ़ी को ज्ञापन देते
शहर के जेल रोड रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज या अंडरपास निर्माण की मांग तेज हो गई है। यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव हुजैफ खान ने बुधवार को राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी से मिलकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि रेलवे क्राॅसिंग पर जाम से स्कूली बस, एंबुलेंस, कैदी वैन और आम नागरिकों को परेशानी होती है। कई बार एंबुलेंस फंसने से मरीज की मौत हो जाने की भी घटना भी हो चुकी है। सांसद ने समस्या सदन में उठाने और रेल मंत्री से मिलकर समाधान कराने का आश्वासन दिया।