शुरुआती ठंड में ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा रही है। बुधवार को लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर नौ ट्रेनें घंटों विलंब से जंक्शन पहुंचीं। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। लखनऊ से प्रयागघाट को जाने वाली पीआरएल पैसेंजर पांच घंटे विलंब से जंक्शन पर पहुंची। यात्री प्लेटफाॅर्म पर ट्रेन का इंतजार करते रहे। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ल ने बताया कि नई दिल्ली एक्सप्रेस तीन घंटे, देहरादून जनता एक्सप्रेस एक घंटे दस मिनट, पंजाब मेल एक घंटे, लखनऊ सुपरफास्ट ढाई घंटे, मां बेल्हादेवी धाम सुपरफास्ट एक घंटे, हावड़ा मेल डेढ़ घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची। उन्होंने बताया कि उद्योगनगरी दो घंटे, धनबाद स्पेशल डेढ़ घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची। संवाद