फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्जमाफी से वंचित किसानों को मिलेगा एक और मौका

Tue, 14 Nov 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्जमाफी की सूची में जिन किसानों का नाम नही हैं, उनके के लिए राहत भरी खबर है। योगी सरकार ने मानक पूरा करने वाले किसानों का कर्ज माफ करने का एक मौका और देने का फैसला किया है।बैंकों की चूक के चलते जिन किसानों का डाटा नहीं भेजा गया था। उन किसानों की नई सूची तैयार करके कर्जमाफी में शामिल किया जाएगा। जिले के अधिकांश किसान ऐसे हैं, जो कर्जमाफी का मानक पूरा करने के बाद भी उनका नाम सूची से बाहर कर दिया गया है। किसानों की शिकायत पर सीएम ने बैंकों से प्राप्त डाटा को मानवीय भूल मानते हुए छूटे हुए किसानों को अंतिम मौका देेने का फैसला लिया है। जिले के लगभग ग्यारह हजार किसान ऐसेे हैं, जो कर्जमाफी का मानक तो पूरा कर रहे हैं, मगर उनका नाम सूची में नहीं होने के कारण माफ नहीं हुआ था। ऐेसे किसान कभी अधिकारी तो कभी बैंक का चक्कर लगा रहे थे। अधिकारियों की ओर से नकारात्मक जवाब मिलने से ये किसान मायूस हो गए थे। एलडीएम एएन सिंह ने बताया कि छूटे हुए किसानों का नाम सूची में सम्मिलित नहीं किया जा सकता है। इसलिए ऐेसे किसानों की नई सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें