फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सर्पदंश से महिला व मासूम बालक की मौत

विज्ञापन
मृतक सिविन यादव। फाइल फोटो
विज्ञापन
अंतू थाना क्षेत्र में सर्पदंश से महिला और मासूम बालक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों के करुण क्रंदन से इलाके का माहौल गमगीन हो उठा।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के नरी निवासी विजय प्रताप सिंह परिवार के गुजर बसर के लिए दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी माधुरी सिंह (52) बच्चों के साथ गांव में ही रहती हैं। शनिवार की सुबह कमरे से बाहर निकलते समय माधुरी का गेट के पास बैठे विषैले सर्प के ऊपर पैर पड़ गया। जिस पर सर्प ने उन्हें काट लिया। चीख सुनकर सो रहे परिजन भी आ गए। हालत बिगड़ती देख परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पत्नी के मौत की खबर मिलते ही पति दिल्ली से घर के लिए रवाना हो गए। रविवार को उनका अंतिम संस्कार होगा। मृतका की दो बेटियां और एक बेटा है।
विज्ञापन

दूसरी ओर अंतू थाना क्षेत्र के महमदापुर निवासी प्रदीप यादव का दो वर्षीय पुत्र शिविन यादव शनिवार की रात अपने घर में चारपाई पर सो रहा था। इस बीच सांप ने सोते समय चारपाई पर ही उसे काट लिया। चीख सुनकर परिजन जागे तो उन्हें सांप दिखा। जिसे परिजनों ने मार डाला। वहीं, कुछ ही देर में शिविन की भी मौत हो गई। शिविन की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें