मानिकपुर रामजानकी घाट पर छलांग लगाने से हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
मानिकपुर। जलाभिषेक के लिए निकले कांवड़िये की रविवार की शाम रामजानकी घाट पर जल भरने के दौरान गंगा में छलांग लगाने से मौत हो गई। खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। साथी की मौत से जलाभिषेक के लिए निकले कांवड़िया साथी भी गमगीन रहे।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के नसीराबाद निवासी 22 वर्षीय राजन सोनी, पंद्रह कांवड़ियों की टोली के साथ गंगा किनारे स्थित रामजानकी घाट पहुंचा था। घाट पर सभी जल भरने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राजन ने गंगा में स्नान कर जल भरने के लिए छलांग लगा दी। इस दौरान उसके सिर तथा गर्दन में गंभीर चोट आ गई।
इससे वह अचेत हो गया। यह देख साथियों ने शोर मचाया। आनन-फानन में पुलिस तथा साथी उसे लेकर सीएचसी कालाकांकर पहुंचे। लेकिन, वहां चिकित्सकीय परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।