फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: विद्यालय से लौट रहे शिक्षक पर जानलेवा हमला

Tue, 04 Jul 2023 09:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हमलावरों पर बच्चों को छीनने का आरोप, पुलिस कर रही छानबीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संडवाचंद्रिका। विद्यालय से लौट रहे शिक्षक व उसके बच्चों पर मंगलवार को अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला किया। मारपीट के दौरान हमलावरों ने बच्चों को छीनने का भी प्रयास किया। शोर शराबा सुनकर लोगों के दौड़ने पर आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के शिवराजपुर निवासी दुर्गेश नारायण पांडेय प्राथमिक विद्यालय पाल बस्ती छतरपुर में सहायक अध्यापक हैं। उनके घर के दो बच्चे भी उन्हीं के विद्यालय में पढ़ते हैं। उनका आरोप है कि मंगलवार को विद्यालय बंद होने के बाद करीब तीन बजे वह अपने भाई की आठ वर्ष की बेटी और बहन की चार साल की बेटी को बाइक से लेकर घर जा रहे थे। कोलबजरडीह गांव के पास अचानक पीछे से अपाचे सवार तीन अज्ञात बदमाश पहुंचे। ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया और उससे मारपीट करने लगे। हमले के दौरान दोनों बच्चियों को छीनने लगे। वह बच्चों को लेकर खेत की ओर भागा। लोगों के दौड़ने पर हमलावर भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस छानबीन कर लौट गई। थानाध्यक्ष अंतू जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामला अभी घरेलू विवाद का लग रहा है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें