फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: नहर में उतराता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जेठवारा थाना क्षेत्र के महियामऊ के करीब शुक्रवार सुबह नहर में सागर गौतम का शव उतराता मिला। यह देख परिजन रोने बिलखने लगे। सूचना पर पुलिस और फील्ड यूनिट ने जांच की। कमरे की जांच के दौरान साक्ष्य संकलित किया। वहां नशे का सामान बरामद किया गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत डेरवा के शाह गरीब की तकिया सराय इंद्रावत निवासी सागर गौतम (22) गांव-गांव घूम कर एक कंपनी का डिटर्जेंट पाउडर बेचता था। इसके लिए उसने डेरवा बाजार में ही माहियामऊ मार्ग पर छोटी नहर के बगल किराये का कमरा लिया था। बृहस्पतिवार शाम वह दुकान के पास नजर आया, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। मोबाइल भी बंद बता रहा था। भाई संगम उसकी तलाश करने लगा, लेकिन पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे नहर में सागर का शव उतराता मिला। लोगों ने पुलिस के साथ ही परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी बंशीधर राय व जेठवारा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस व फील्ड यूनिट ने कमरे की जांच की। इस दौरान वहां से नशे की सामग्री मिली। मृतक सागर चार भाइयाें के बीच तीसरे नंबर पर था। दोनों बड़े भाई रोजी रोटी के सिलसिले में बाहर रहते हैं। सबसे छोटा भाई संगम घर पर ही रहता है। मां निर्मला देवी बेटे की मौत पर रोती-बिलखती रहीं। थानाध्यक्ष जेठवारा धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें