फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: ईंट भट्ठे पर हत्या कर फेंका मजदूर का शव

Sat, 07 Sep 2024 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के मदाफरपुर बाजार के समीप चंदुआडीह रोड पर प्रधान के ईंट भट्ठे के खुले कमरे में मजदूर की हत्या कर शव फेंक दिया गया। घटनास्थल पर खून फैला था। मजदूर के सिर और पेट में चोट की बात सामने आ रही है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटाए। मृतक की पत्नी ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोहड़ौर थाना क्षेत्र के अतरसंड खोरिया निवासी लालमणि गौतम (45) मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार शाम वह दूसरे की बाइक से किसी काम से बाहर गया, लेकिन घर नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह घर से करीब ढाई किमी दूर मदाफरपुर बाजार से चंडुआडीह जाने वाले मार्ग पर ग्राम प्रधान सोनू जायसवाल के ईंट भट्ठे के खुले कमरे में खून से लथपथ लालमणि का शव बरामद हुआ।
घटनास्थल खून फैला हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव फेंका गया है। सूचना पर सीओ सिटी शिवनारायण वैश्य, थाना प्रभारी राधेश्याम और फोरेंसिक टीम पहुंची। मृतक के परिजनों ने बताया कि लालमणि नशेड़ी होने के साथ दमा का मरीज था। मृतक की पत्नी कंचन ने पुलिस को तहरीर देकर मौत का कारण पता करने की मांग की है।
विज्ञापन

मृतक का 12 साल का एक बेटा है। सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पेट और सिर की चोटों से मौत की बात सामने आई है। एएसपी दुर्गेश सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। दोषी का पता चलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें