फतनपुर थाना क्षेत्र के नारायण कला गांव में धान के खेत में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों के मुताबिक शुभम (18) वर्ष पुत्र मनोज कुमार गुरुवार की रात लगभग आठ बजे गांव से निमंत्रण खाकर घर आया था। रात में कुछ दोस्त इसको बुलाकर ले गए। रात भर घर नहीं लौटा। सुबह इसका शव गांव में धान के खेत में पड़ा मिला। उसका मोबाइल भी गायब है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। शुभम वैवाहिक कार्यक्र में सजावट के साथ शटरिंग का कार्य भी करता था।