फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: रिश्तेदारी जा रहे युवक का शव गड्ढे में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के बरहूपुर में साले की बरात में शामिल होकर बाइक से ससुराल जा रहे जय प्रकाश वर्मा का शव गांव में ही गड्ढे में मिला। रविवार की सुबह शव मिलने पर सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

बरहूपुर निवासी 35 वर्षीय जयप्रकाश वर्मा परिवार के गुजर बसर के लिए चंडीगढ़ में एक कंपनी में काम करता था। पट्टी कोतवाली के कंजा निवासी साले की शादी में शामिल होने के लिए वह चार दिन पहले अपने घर आया था। शनिवार को वह साले की बरात में शामिल होने के लिए बाइक से निकला था। उसकी बरात में शामिल होने के बाद वारीकला से वह देर रात अपनी ससुराल वापस लौट रहा था। चूंकि रास्ता उसके घर के करीब से ही गुजरता है। इसलिए उसी रास्ते से जा रहा था।
घर से करीब सात सौ मीटर दूर एक इंटर कॉलेज के करीब बाइक लेकर वह गड्ढे में चला गया। समय से इलाज के लिए मदद न मिलने के अभाव में उसकी मौत हो गई। परिजन रात भर उसकी तलाश करते रहे लेकिन कहीं पता नहीं चला। मोबाइल भी बंद बता रहा था। रविवार की सुबह बाइक समेत जय प्रकाश का शव देख इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते परिजन रोते बिलखते पहुंचे। मृतक के दो बेटे अंशु ,राज के सिर से पिता का साया छिन गया। पत्नी निशा का रो-रोकर बुरा हाल रहा। कोतवाल आलोक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना दुर्घटना की प्रतीत होती है। पीएम रिपोर्ट से सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें