फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मछली पकड़ते समय कटिया में फंसा नवजात का शव

Fri, 05 Jan 2024 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विकास भवन रोड ​शिवजी पुरम के समीप महिला से छेड़छाड़ के विरोध में हुई मारपीट के दौरान जुटी भीड़।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के बछवन गांव के तालाब में बृहस्पतिवार को गांव के युवक मछली पकड़ रहे थे। इस बीच एक युवक की कटिया में नवजात बालिका का शव फंस गया। जिसे युवक ने बड़ी मछली समझकर बाहर खींचा।
विज्ञापन

नवजात का शव देख सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई। ग्रामीणों के अनुसार लोक लाज के भय से दो तीन दिन पहले ही किसी महिला ने बच्चे को जन्म देने के बाद तालाब में फेंक दिया। संवाद

पीआरडी जवान के घर चोरी का खुलासा, मूर्तियां बरामद, दो गिरफ्तार

नगर कोतवाली के देवकली पूरे पितई निवासी पीआरडी के जवान सुनील कुमार सिंह के घर में गत दिनों चोरी हो गई थी। चोर जेवरात के साथ कीमती मूर्तियां भी चुरा ले गए थे। मुकदमा दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी भंगवा अंकित श्रीवास्तव ने बताया कि रूपापुर मैदान के पास से बुधवार की रात देवलकी निवासी राज सरोज व रोहन कुमार को संदिग्ध हालत में पकड़कर तलाशी ली गई। उनके पास से तीन पीली व दो सफेद धातु की मूर्तियां बरामद हुईं। लिखापढ़ी के बाद पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।


दीवार गिराने वालों पर मुकदमा दर्ज
नगर कोतवाली के चिलबिला निवासी रामजी जायसवाल ने चौहान बस्ती में जमीन खरीदकर बाउंड्री का निर्माण कराया है। एक जनवरी की रात पांच अज्ञात लोगों ने चहारदीवारी तोड़ दिया। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
-
महिला पर फब्तियां कसीं, युवक की पिटाई

फोटो-31

प्रतापगढ़। शहर के शिवजी पुरम में महिला पर फब्तियां कसने वाले युवक की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। माफी मांगने पर युवक को छोड़ दिया। महिला का आरोप है कि पिछले तीन दिनों से एक युवक उनके घर के पास से गुजरता था। गेट के पास खड़े होने पर अश्लील फब्तियां कसता था। विरोध करने के बाद भी उसकी आदत में सुधार नहीं हुआ। वृहस्पतिवार को युवक नशे की हालत में शिवजीपुर पहुंचा। महिला को गेट पर खड़ा देख अश्लील फब्तियां कसने लगा। युवक की हरकत से नाराज मोहल्ले के लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें