फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: संदिग्ध हालात में पेड़ से लटकता मिला मजदूर का शव

Mon, 12 Jun 2023 09:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-14
विज्ञापन

जमीन से छू रहा था पैर, हत्या की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। नगर कोतवाली के हुंमायूपुर गांव में सोमवार को संदिग्ध हालात में पेड़ से मजदूर का शव लटकता देख सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नगर पंचायत पृथ्वीगंज के मतुईनमकशायर निवासी पप्पू सिंह लकड़ी काटकर परिवार का गुजर बसर करता था। रविवार की शाम वह घर से बाजार जाने की बात कहकर निकला था। देर रात वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने यह सोचकर खोजबीन नहीं किया कि बगल में वैवाहिक कार्यक्रम है वह उसी में होगा। सोमवार की सुबह उसका शव पूरे हिरावन के हुंमायूपुर में आम के पेड़ से लटकता मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। उसका घुटना जमीन से टिका था। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं, लेकिन पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी। मृतक के तीन बेटे व दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी माधुरी का विवाह हो चुका है। कच्चे मकान में परिवार गुजर बसर करता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत फांसी लगाने से होने की बात सामने आई है। नगर कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि घटना पर किसी प्रकार की जोर जबरदस्ती के निशान नहीं मिले हैं न ही शरीर पर ही किसी प्रकार का कोई निशान है जिससे हत्या की आशंका हो। रही बात घुटने के जमीन पर छूने की तो वह रस्सी की गुणवत्ता पर निर्भर करती है। रस्सी नायलान की थी इसलिए हो सकता है वह ढ़ीली हो गई हो और शव नीचे लटक गया हो। पीएम रिपोर्ट में भी मौत की वजह फांसी ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-
नातिन पैदा होने पर परिवार में थी खुशी
मृतक पप्पू सिंह की बड़ी बेटी माधुरी के पुत्री पैदा होने पर परिवार में खुशी थी। सात जून को निकासन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमे परिवार के सभी लोग शामिल हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें