घर से गायब बालक का शव दूसरे दिन शुक्रवार को बाग में मिला। इसकी जानकारी पर परिजनों में चीखपुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कोराली के पूरे छत्ता का पुरवा निवासी दयाराम वर्मा का पुत्र सतीश कुमार वर्मा (07) गुरुवार शाम करीब 6 बजे घर से गायब हो गया था। शुक्रवार की सुबह पड़ोस के ही अली के ताल के समीप बाग में उसका शव पाया गया। इसकी जानकारी होने पर परिवारीजनों में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची नवाबगंज पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी ली। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है।