फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: निजी बस की टक्कर में साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार से देर रात घर जा रहा साइकिल सवार निजी बस की चपेट में आकर घायल हो गया। सुबह हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि मौत हो गई। पत्नी ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सांगीपुर क्षेत्र के सुजाखर निवासी मो. मोबिन (22) सोमवार रात साइकिल से दीवानंगज बाजार गया था। रात आठ बजे के करीब घर लौटते समय प्रयागराज से आ रही निजी बस की चपेट में आकर वह घायल हो गया। परिजन चिकित्सक से उपचार के बाद उसे घर ले गए। मंगलवार की सुबह मोबिन की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, कि उसकी सांसें थम गईं। युवक की मौत के बाद परिजन बिलखने लगे। पुलिस ने पत्नी हीना बानो की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। सांगीपुर एसओ विवेक मिश्र ने बताया कि बस को कब्जे में लिया गया है। शीघ्र की बस चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें