फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: ई-केवाईसी न कराने वाले कार्डधारकों पर गहराया संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
ई-केवाईसी नहीं कराने वाले राशन कार्डधारकों के लिए नई समस्या खड़ी हो गई है। जिला आपूर्ति विभाग की तमाम कोशिशों के बावजूद 12,76,850 सदस्यों की ई-केवाईसी नहीं हुई है। ई- केवाईसी नहीं कराने वाले यूनिट के राशन बंद किए जा सकते हैं।
विज्ञापन




जिले में 70,250 अंत्योदय कार्डधारकों के 2,53,279 सदस्यों और 2,75,527 पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों के परिवार के 12,08,849 यूनिट की ई केवाईसी होनी है। कार्डधारक के प्रत्येक यूनिट की ई- केवाईसी कराना अनिवार्य किया गया है। आपूर्ति विभाग ने निर्णय लिया है कि अगर कार्ड धारकों ने अपने यूनिटों की ई -केवाईसी नहीं कराई, तो अगस्त माह से राशन मिलना मुश्किल हो जाएगा । जिले में 14,62,127 सदस्यों की ई- केवाईसी होनी थी। लेकिन महज 1,85,277 लोगों की केवाईसी हो पाई है। ऐसे में 12,76,850 सदस्यों की ई -केवाईसी नहीं हुई है,उनका नाम राशन कार्ड से हटाया जा सकता है।


राशन की दुकानों से ही ई- केवाईसी की जा रही है। राशन कार्ड के सभी सदस्यों की ई-केवाईसी अनिवार्य है। राशन वितरण के दिनों में एक बजे के बाद और वितरण कार्य समाप्त होने के बाद पूरे दिन किसी भी समय अंगूठा लगाकर ई-केवाईसी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



- रीना कुमारी, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें