फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने नाले में लगाई छलांग, चली गई जान

Mon, 03 Sep 2018 10:40 PM IST
pratpgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
नाले में नहाने के लिए पुल से छलांग लगाने वाला युवक गहरे पानी में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। घटना की जानकारी होने पर परिजन रोने-बिलखने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाह रही थी, लेकिन ग्रामीण इसके लिए राजी नहीं थे। जिससे पुलिस शव को कब्जे में नहीं ले सकी और वहां से लौटना पड़ा।
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर मेढ़ौली निवासी मोहम्मद आमरि (19) पुत्र इश्तियाक अहमद बचपन से ही मूकबधिर था। वह सिलाई का काम करता था। सोमवार को तेज बरसात के चलते गांव के दूसरे छोर पर स्थित नाले में तेज गति से पानी बह रहा था। नाले का पानी सई नदी में जाकर गिरता है। गांव के बच्चे बरसात का आनंद लेने के लिए नाले पर बने पुल से छलांग लगा रहे थे। आमिर भी दूसरी बार नहाने के लिए गया था। नाले में गांव के करीब 15 लडक़े नहा रहे थे। आमिर ने भी पुल से छलांग लगाई, लेकिन वह संभल न सका। पानी के तेज बहाव में वह डूबने लगा। नाले में नहा रहे युवक उसे खोजने लगे, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। लड़कों ने शोर मचाया। जिसके बाद ग्रामीण भागकर पहुंचे। घटना की जानकारी पुलिस को देने के बाद आमिर की तलाश करते रहे। लोग गोताखोर बुलाने की मांग पुलिस से करते रहे। मौके पर डायल 100 व रानीगंज पुलिस पहुंच गई, लेकिन गोताखोर के अभाव में नाले में आमिर को खोजा नहीं जा सका। दो घंटे की मशक्कत के बाद गांव के युवकों ने पुल से करीब सौ मीटर दूर बांस में फंसे आमिर को खोज निकाला। उसकी सांसें थम चुकी थीं। यह देख परिजन बिलखने लगे। ग्रामीण शव का अंतिम संस्कार बिना पोस्टमार्टम के करना चाहते थे, लेकिन पुलिस इससे इनकार कर रही थी। इसे लेकर ग्रामीणों की पुलिस से तकरार हो गई। बाद में पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें