फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट में असफल बदमाशों ने झोंका फायर, बाल-बाल बचा युवक

Sat, 13 Oct 2018 11:16 PM IST
pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। एटीएम से पैसा निकालकर घर जा रहे युवक को बाइक सवार बदमाशों ने लूटने का प्रयास किया। असफल होने पर फायर भी झोक दिया। हालांकि युवक बाल-बाल बच गया। उसने घटना की शिकायत पुलिस से की है।  मानधाता थाना क्षेत्र के बबुरहा निवासी लक्ष्मीकांत पुत्र वृजलाल पटेल बांदा में स्थित एक कंपनी में काम करता है। वह इन दिनों गांव आया है। गांव के ही अपने साथी  गुड्डू पटेल के साथ बाइक से कटरामेदनीगंज बाजार गया था। यहां एटीएम से दस हजार रुपये निकालने के बाद लौट रहा था। इस बीच बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। लूटपाट का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर फायर झोंक दिया। लक्ष्मीकांत ने पुलिस को घटना की जानकारी दी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें