फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में युवक को पीटकर मार डाला

Sat, 30 Apr 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मानधाता थाना क्षेत्र के ढेमा गांव में निमंत्रण में शामिल होने के बाद घर लौट रहे युवक को शुक्रवार की रात पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया गया। शोर पर बचाव करने पहुंची उसकी मां के सिर पर भी हमलावरों ने सरिया से वार किया। इससे वह जख्मी हो गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मृत युवक के पिता की तहरीर पर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मानधाता के पीपरपुर ढेमा गांव निवासी सुभाष पटेल (40) पुत्र राजाराम बाहर रहकर ट्रक चलाता था। बीते 27 अप्रैल को ही घर आया था। इसी दिन रात में उसके छप्पर में आग लग गई। बताते हैं कि जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक उसके चचेरे भाई सतीश का भी छप्पर जलने लगा। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। सतीश ने मानधाता पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि सुभाष ने अपने घर में आग लगाई। जिससे उसका घर भी जल गया। मामले में पुलिस ने समझौता करा दिया। तय हुआ कि सुभाष पांच हजार रुपये सतीश को देगा। शनिवार को ही पैसा देना था। शुक्रवार की रात में सुभाष गांव के नंदलाल के घर निमंत्रण में शामिल होने गया था। यहां सतीश पक्ष के लोग भी मौजूद थे। आरोप है कि उन लोगों ने शराब भी पी रखी थी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो वहीं पर पैसे को लेन-देन को लेकर विवाद शुरू हो गया। किसी तरह लोगों ने समझाबुझाकर मामला शांत करा दिया। रात करीब साढ़े 11 बजे सुभाष घर आ रहा था।

आरोप है कि जैसे ही घर के बगल पहुंचा कि उसके चाचा के बेटे सतीश, प्रमोद, ज्ञानती, मोनू, वीरेन्द्र व रीमा ने उस पर लाठी-डंडे और लोहे की सरिया से हमला कर दिया। पिटाई से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शोर पर बेटे का बचाव करने पहुंची मां रामदुलारी उर्फ उर्मिला (65) को भी आरोपियों ने लोहे की राड से मार दिया। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची मानधाता पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल महिला अस्पताल भेजा गया। मानधाता पुलिस ने घटनास्थल से लाठी, सरिया व कई खाली शराब की बोतलें बरामद कीं। इस मामले में मृतक सुभाष के पिता राजाराम ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें