मारपीट के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक के पेट पर चाकू घोंप दिया गया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया।
- फोटो : Demo pic
गला काटकर युवती की हत्या करने के बाद उसकी पहचान मिटाने के लिए शव को जलाया भी गया। हत्यारों ने हाईवे के करीब शव को बोरे में भरकर फेंक दिया। रविवार की सुबह युवती का शव देख सनसनी फैल गई। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। हथिगवां थाना क्षेत्र के भदशिव गांव के लोग सुबह हाईवे के किनारे एक बोरा देखा। नजदीक से देखने पर बोरा जला मिला। बोरे के भीतर किसी युवती का अधजला चेहरा लोगों को दिखा। घटना की जानकारी हथिगवां पुलिस को दी गई। पुलिस ने पूछताछ के साथ ही बोरे का बंद मुंह खुलवाया। जिसमें एक युवती का अधजला शव था। युवती का गला भी धारदार हथियार से रेता गया था। लगभग 20 वर्षीय युवती ने जींस और टॉप पहनी थी। उसके हाथ में एक फ्रेंडशिप बैंड बंधा था जिसमें रुद्राछ की मोती जड़ी थी। छानबीन के बाद एसओ एके मिश्र ने बताया कि युवती की दूसरे स्थान पर हत्या करने के बाद उसकी पहचान मिटाने के लिए उसे जलाने का भी प्रयास हत्यारोपियों ने किया। इसलिए हाईवे के किनारे बोरे में बंद शव फेंककर भाग निकले। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।