शुक्रवार की सुबह 10 बजे कुछ इस तरह का दिखा नजारा, कड़ाके की ठंड के बीच घने कोहरे में लाइट जलाकर जाते वाहन।
- फोटो : mau
ठंड लगने से एक महिला की मौत हो गई। दस लोगों को गंभीर हालत में उनके परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
फतनपुर थाना क्षेत्र के वसिरहा गांव निवासी प्रतिमा (30) पत्नी प्रभात हरिजन को ठंड लग गई। सीने में दर्द के साथ कई बार उल्टी हुई। घबराए परिजन उसे लेकर गौरा सीएचसी पहुंचे। चिकित्सकों ने प्रथामिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान प्रतिमा की मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं ठंड लगने से रानीगंज थाना के पांडेयतारा गांव निवासी कोमल (22) पत्नी राजू सिंह, अंतू के पतुलकी निवासी राम सहाय (90), फतनपुर थाना के परिमापुर निवासी ललिता देवी (65) पत्नी रामअभिलाष, कंधई के कोनी निवासी वनचा देवी (70) पत्नी ननकूराम, अंतू निवासी ज्योती (20) पत्री रामसजीवन, कांशीराम कालोनी निवासी बबली (22) पत्नी जितेन्द्र, कोहड़ौर के मकू नपुर निवासी सुमित्रा (70) पत्नी उमाशंकर, गोड़े निवासी रामकिशोर (60), लालगंज कोतवाली के कटैया निवासी रामसरन (60) व रानीगंज थाना के मिर्जापुर चौहारी निवासी अनीता (30) पत्नी लल्लू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।