फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैयापुर में जंगली जानवर का फिर से हमला

Mon, 29 Jan 2018 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव में जंगली जानवर ने फिर हमला बोला। उसने एक सुअर को दबोच लिया। शोरशराबे पर ग्रामीणों ने उसे घेर लिया। हालांकि अंधेरा होने का फायदा उठाते हुए वह सरसों के खेत में घुस गया। रात में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


क्षेत्र के रैयापुर गांव में शेखू सरोज का सुअरबाड़ा जियालाल यादव के घर के पीछे है। रविवार की रात करीब 11 बजे एक जंगली जानवर ने एक सुअर को दबोच लिया। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर निकले तो सुअर को दबोचे हुए जानवर दिखा। शोरशराबे पर बाबू का पुरवा, चौरा सहित आसपास के गांवों के लोग मौके पर जुटे और उसे घेर लिया। हालांकि अंधेरा होने का फायदा उठाकर वह सरसों के खेत में घुस गया।

सूचना पर तेंदुए को पकड़ने के लिए बनी वनविभाग टीम के अजय कुमार श्रीवास्तव, राजकुमार, गुलाब सिंह व प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई। आए दिन हो रही घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। उधर वन विभाग की टीम जानवर को लकड़बग्घा बता रही है। हालांकि इसमें भी वह स्पष्ट रूप से सहमत नहीं हो पा रही है। लगातार वह पिंजरा रखवा रही है, लेकिन इससे कोई सफलता नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें