फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर व कल्टीवेटर के बीच फंसकर मासूम की मौत

Mon, 13 Nov 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarah
विज्ञापन
हथिगवां थाना क्षेत्र के पूरेडीह गांव में सोमवार को ट्रैक्टर और कल्टीवेटर के बीच फंसकर एक मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा खेत की जुताई करते वक्त हुआ। बच्चे की मौत से परिवार में चीखपुकार मच गई। हथिगवां थाना क्षेत्र के पूरेडीह गांव निवासी गुलाबचंद गुप्ता ने सोमवार को सुबह खेत की जुताई के लिए ट्रैक्टर बुलाया था। ट्रैक्टर आने के कारण उन्हें भी सुबह ही खेत पर जाना पड़ा। इस दौरान उनके साथ उनका बेटा अमन (7) भी चला गया। ट्रैक्टर से जुताई कराते समय अमन कल्टीवेटर पर चढ़कर ट्रैक्टर पर बैठने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान वह गिर गया और कल्टीवेटर और पहिये के बीच में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देख उसका पिता चिल्लाया तो खेत जोत रहे चालक ने ट्रैक्टर रोका। बच्चे की हालत देख आसपास के लोग उसे लेकर अस्पताल भागे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें