बाइक से कालेज के लिए निकले हाईस्कूल के दो छात्रों को सोमवार को राजापुर बाजार में बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया। आसपास के लोग घायल छात्रों को लेकर ट्रामा सेंटर जा रहे थे। रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने पर अमरगढ़ बाजार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अमरगढ़ बाजार निवासी शिवम सोनी (16) पुत्र अशोक सोनी जौनपुर जनपद के बदलापुर स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में हाईस्कूल का छात्र था। वह बाइक से ही स्कूल आता-जाता था। सोमवार की सुबह वह रोजाना की तरह बाइक से अपने स्कूल के लिए निकला। जौनपुर जनपद के महाराजगंज थाना के राजाबाजार के रहने वाले सहपाठी किशन सोनी (16)त परुत्र रामजी उर्फ मुन्नू को साथम लेकर वह कालेज के लिए निकल पड़ा।
राजा बाजार पार करते ही नहरपुर पेट्रोल पंप के पास सामने से आए बेकाबू ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों सडक़ पर गिर पड़े। ट्रक उन्हें रौंदते हुए आगे निकल गया। आसपास के लोगों के दौडने पर चालक ट्रक छोडक़र भाग निकला। घटना की जानकारी मिलने पर किशन के परिजन पहुंच गए। दोनों की हालत गंभीर देख उन्हें प्राइवेट व-ाहन से लेकर ट्रामा सेंटर वाराणसी भागे। हालांकि वहां पहुंचने से पहले ही दोनों की सांसें थम गईं।
घटना की जानकारी मिलते ही अमरगढ़ बाजार में कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते घटनास्थल की ओर रवाना हुए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने छात्रों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।