फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल

Tue, 26 Jun 2018 12:23 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी रंजिश को लेकर रविवार की रात चाऊमीन खाने के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमे दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने चेयरमैन के बेटे समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। चेयरमैन के बेटे ने भी पुलिस को तहरीर दी है।  
विज्ञापन

नगर कोतवाली के कटरामेंदनीगंज की चेयरमैन जुबैदा खातून के विरोध में कांग्रेस प्रत्याशी नूरजहां पत्नी हकीम प्रत्याशी थीं। चुनाव के दौरान उनके बीच तनातनी थी। इसके पहले भी उनके बीच मारपीट की घटना हो चुकी है। रविवार की रात चाउमिन खाने को लेकर दोनों पक्षों में तकरार होने लगी। देखते ही देखते चेयरमैन के बेटे नजमुल व उसके दोस्त साकिब पुत्र साजिद से आमिर समेत अन्य लोगों से मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों के बीच करीब दस मिनट तक मारपीट होती रही। दोनों पक्ष हॉकी डंडे से एक दूसरे को मारपीट रहे थे। मारपीट में नजमुल हक (38) पुत्र सिराजुल हक , शाकिब (28) और दूसरे पक्ष आमिर (23) पुत्र अब्दुल हकीम, मो0 कैफ (16) पुत्र शफीक अहमद , जमशेद अनवर (30) हिफजुर्रहमान , मो0 तलहा (3) पुत्र मो0 अरशद गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते  ही  प्रभारी नगर कोतवाल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने हकीम की तहरीर पर चेयरमैन के बेटे नजमुल, अजहरुल, दानिश, नादिर व सलाउद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। चेयरमैन के बेटे नजमुल ने भी पुलिस को हकीम, महमूद, आसिफ समेत अन्य लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें