फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के दो गुटों में मारपीट, हंगामा

Mon, 29 Jan 2018 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों के दो गुटों में मारपीट के चलते कॉलेज परिसर में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। बवाल की आशंका में कालेज के शिक्षकों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस को आते देख बवाली छात्र भाग निकले।
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के शीतलागंज स्थित कालूराम इंटर कालेज में सोमवार दोपहर में शिक्षण सत्र की समाप्ति पर पूजन-अर्चन कार्यक्रम रखा गया था। इस बीच दो छात्र गुटों के बीच विवाद हो गया। कुछ देर में एक छात्र गुट के पक्ष में पड़ोसी गांव के कई दबंग पहुंच गए। वे उस छात्र को कालेज के परिसर में पीटने लगे। जिससे परिसर में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बीच-बचाव के लिए कालेज के एक शिक्षक आगे आए तो बाहरी युवक उनसे भी अभद्रता करने पर उतर आए। बवाल की आशंका को देखते हुए कालेज के शिक्षक ने पुलिस बुला ली। इस पर बवाल करने वाले भाग निकले। इसे लेकर कालेज में शिक्षण कार्य काफी देर तक बाधित रहा।
विज्ञापन


इस दौरान शिक्षक की पिटाई की भी अफवाह उड़ती रही। हालांकि कालेज के प्रिंसिपल डा. केसी पांडेय ने बताया कि छात्रों के बीच कहासुनी हुई थी। जिसमें बाहरी लोग पहुंचकर कालेज के बाहर मारपीट करने लगे। शिक्षक के साथ कोई घटना नहीं हुई है। एसओ कंधई ने बताया कि इस प्रकरण में किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें