फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट बन गया काल चपेट में आने से दो की गई जान

Sun, 25 Sep 2016 11:18 PM IST
प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पट्टी और रानीगंज क्षेत्र में हुई घटनाओं में करंट लगने से बालक और किशोरी की मौत हो गई। पट्टी में खेलते वक्त तार छू जाने से बालक की जान चली गई। उधर रानीगंज में कूलर चलाते वक्त छात्रा करंट की चपेट में आ गई और इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


कोतवाली पट्टी के भुसहर गांव के एक मकान में बिजली का तार छू जाने से करंट की चपेट में आए आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। गांव निवासी गोलई सिंह का आठ वर्षीय बेटा रिकूं अपने गांव के दस वर्षीय राहुल के साथ घर में ही खेल रहा था। दोनों बच्चे खेलते समय बरामदे में टूट कर लटक रहे नंगे तार की चपेट में आ गए। करंट की चपेट में आकर दोनों झुलस गए। घटना की जानकारी होने पर कोहराम मच गया। किसी तरह घरवालों ने उन्हें तार से अलग किया। दोनों को सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने रिंकू को मृत घोषित कर दिया। आंशिक रूप से झुलसे दूसरे बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना परिजनों ने पुलिस को दिए बगैर शव को दफना दिया।

उधर रानीगंज में कूलर की बटन दबाते ही छात्रा करंट की चपेट में आ गई। जिससे उसकी जान चली गई। उसकी मौत से घर में कोहराम मचा रहा।
दरियापुर निवासी सुरेश गौतम की बेटी खुशी (16) कक्षा दस की छात्रा थी। रविवार को अवकाश के कारण वह घर पर ही थी। करीब 11 बजे बिजली आपूर्ति शुरू हुई तो खुशी कूलर चलाने लगी। स्विच ऑन करते ही कूलर में करंट उतर गया और वह उसकी चपेट में आ गई। उसकी चीख सुनकर परिजन दौड़े । हालत खराब देख परिजन उसे लेकर रानीगंज सीएचसी पहुंचे। वहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी सांसें थम गईं। परिजन शव लेकर घर लौटे तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें