फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मट्टन नाले में उतराई मिली राहिल की लाश

Thu, 06 Sep 2018 12:28 AM IST
pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर। मट्टन नाले में नहाने के दौरान डूबे राहिल की लाश 20 घंटे बाद उतराई मिली। शव देखते ही परिजन रोते बिलखने लगे। उसके चचेरे भाई इस्माइल का काफी प्रयास के बाद भी सुराग नहीं लगा। इलाहाबाद से आए गोताखोर भी उसकी तलाश करने में हांफ गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


उदयपुर थाना क्षेत्र के रेहुआ खास निवासी राहिल (21) पुत्र शाकिर अपने चचेरे भाई इस्माइल (20) पुत्र जाकिर हुसैन के साथ मंगलवार को मट्टन नाले में नहाने गया था। नहाने के दौरान राहिल नाले में डूबने लगा। उसे बचाने के फेर में इस्माइल भी नाले के गहरे पानी में समा गया। अंधेरा होने तक परिवार के लोग दोनों के जिंदा होने की आस लगाए हुए नाले की ओर टकटकी लगाए रहे। हालांकि जब स्थानीय गोताखोर व ग्रामीण नाले से तलाश बंद कर घर लौटे तो परिवार के लोगों की उम्मीद भी टूट गई। बुधवार की सुबह करीब 6 सौ मीटर दूर राहिल का शव उतराया मिला।

जिसे ग्रामीणों ने नाले से बाहर निकाला। लाश देखते ही परिजन रोने बिलखने लगे। परिवार के लोग राहिल का शव लेकर घर चले गए। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इलाहाबाद से 6 सदस्यीय गोताखोरों की टीम पहुंचकर इस्माइल की खोजबीन करने लगी। खबर भेजे जाने तक इस्माइल का सुराग नहीं लगा। इस्माइल का शव न मिलने के कारण परिजन रोते बिलखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें