फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से छेड़छाड़, शोर मचाने पर जमीन पर पटककर घसीटा

Wed, 21 Mar 2018 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर से दर्शन कर घर लौट रही युवती के साथ गांव के ही चार युवकों ने रास्ते में छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर उसे जमीन पर पटककर घसीटा। आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी भाग निकले। उलाहना देने गए पिता की आरोपियों ने जमकर पिटाई कर दी। शिकायत के बाद भी पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया। इस पर पीड़ित परिवार ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पट्टी कोतवाली क्षेत्र के स्वभाव गांव निवासी पूनम गौतम पुत्री उदय राज बीते आठ फरवरी को भरोखन स्थित साईं मंदिर पर दर्शन करने गई थी। पूजन अर्चन करने के बाद वह घर लौट रही थी। देर शाम गांव के ही कृष्ण कुमार, अंबेडकर, गुलाबचंद व राजितराम ने पहले उस पर फब्तियां कसी। विरोध करने पर अश्लील हरकत करते हुए जमीन पर गिरा दिया और घसीटा। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरंोपी भाग निकले। युवती ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस पर उसका पिता उलाहना देने के लिए आरोपियों के घर पहुंचा। वहां उसकी जमकर पिटाई कर दी गई। शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें