फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफ कारोबारी के घर से लाखों की चोरी

Thu, 11 Jun 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के अचलपुर निवासी सर्राफा व्यवसायी कृष्ण कुमार सोनी के बंद पड़े  घर से चोरों ने बुधवार की देर रात लाखों के जेवरात व डेढ़ लाख नकदी समेट कर फरार हो गए। सुबह जानकारी होने पर घर के लोग परेशान हो गए। मामले की तहरीर कोतवाली में दी गई है।
विज्ञापन


जिला जेल के पीछे सर्राफा व्यवसायी कृष्ण कुमार सोनी का घर है। उसने अपनी पत्नी को इलाहाबाद स्थित नाजरेथ अस्पताल में 3 जून को भर्ती कराया था। वह भी अपनी पत्नी के साथ अस्पताल में था। तभी से उसका घर बंद पड़ा था। चोर बुधवार की देर रात घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। वहां रखी आलमाड़ी खोलकर सोने की तीन चेन, झुमकी, छह अंगूठी, 500 ग्राम चांदी के आभूषण व डेढ़ लाख नकदी चोरी कर फरार हो गए। सुबह पड़ोसी ने घर का ताला टूटा देखा तो उसे जानकारी दी। चोरी की खबर पाकर वह परेशान हो गया। उसने नगर कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें