फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद की गाड़ी से घायल तीसरे युवक ने भी दम तोड़ा

Fri, 16 Feb 2018 11:17 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 मिर्जापुर-भदोही के पूर्व सांसद की गाड़ी से घायल तीसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया। देर शाम उसका शव घर पहुंचा तो परिजनों में चीखपुकार मच गई। रात में घटना के दौरान मरे दोनों युवकों का भी शव घर पहुंचा। देर शाम पुलिस की मौजूदगी में दोनों युवकों के शवों का अंतिम संस्कार किया। पुलिस ने मृतक रंजीत के चाचा की तहरीर पर हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के छिंदौरा गांव निवासी रंजीत (22) पुत्र तेजभान सिंह व उसका मामा रोहित सिंह (20) पुत्र कैलाश सिहं निवासी सेमरी झैकाती सलवन रायबरेली अपनी नई अपाची गाड़ी से छिंदौरा मोड़ की तरफ जा रहे थे। इस दौरान मिर्जापुर-भदोही के पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार कुशवाहा की गाड़ी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस दौरान बगल में खड़े होकर बात कर रहा छिंदौरा गांव निवासी शिवबरन उर्फ भुल्लर नाई (20) पुत्र सीताराम भी चपेट में आ गया। घटना देख रहे लोगों ने शोर मचाया तो चालक ने गाड़ी बैक कर भागने का प्रयास किया।

इस दौरान उसमें फंसे लोगों के ऊपर उसका पहिया चढ़ गया। मौके पर मौजूद रंजीत के चाचा उदयभान सिंह ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने गाड़ी रोक ली। आरोप है कि इस दौरान पूर्व सांसद व उनके गनर भाग निकले। इसके बाद तीनों को ऊंचाहार एनटीपीसी ले जाया गया जहंा रंजीत और रोहित को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शिवबरन को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। रात में ही रंजीत के चाचा उदयभान सिंह ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। चालक नरेंद्र को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन


तिलक हुआ, धरी रह गई बारात की तैयारी
तिलक होने के बाद बारात की तैयारी धरी की धरी रह गई। महज एक हफ्ते बाद ही हादसे में मरे रंजीत की बारात जाने वाली थी, लेकिन अब शादी की खुशियां मातम की हिचकियों में बदल गई हैं। तिलक में ही रंजीत को अपाची बाइक मिली थी। उसकी शादी में शामिल होने उसके मामा रोहित भी आए थे, लेकिन एक दुर्घटना ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के छिंदौरा गांव निवासी रंजीत सिंह का तिलक 13 फरवरी को हुआ था। उसकी बारात 24 फरवरी को जानी थी। इसके लिए घर में तैयारियां चल रहीं थीं। तिलक के साथ ही उसकी शादी में शामिल होने के लिए उसका मामा रोहित सिंह निवासी सेमरी सलवन रायबरेली भी आए थे। दोनों नवाबगंज कुछ सामान की खरीदारी करने आए थे।

शाम को करीब साढ़े छह बजे वह घर जाने के लिए छिंदौरा मोड़ पर मुड़े थे। इसी दौरान बसपा के पूर्व सांसद नरेंद्र की सफारी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। अगर गाड़ी रुक गई होती तो दोनों की जान बच जाती, लेकिन ड्राइवर ने भागने के चक्कर में दोनों को कुचल दिया। उधर, शिवबरन नाई तो दुकान बंद करके घर जाने की तैयारी में था।

वह गांव के ही कुछ लोगों से बात करने के लिए सड़क के किनारे खड़ा था। तेज रफ्तार सफारी की चपेट में आने के कारण वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। गाड़ी की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नई अपाची बाइक के परखचे उड़ गए हैं। उधर रंजीत के घर में जहां शादी की तैयारी हो रही थी वहां मातम पसर गया है। मंगल गीतों की जगह पर महिलाओं के रोने की आवाजें गूंज रही हैं। फिलहाल घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें