फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर से किशोर की मौत

Sat, 15 Aug 2015 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। पढाई छोड़कर कमाई करने जा रहा एक किशोर गुरुवार को ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर उसके परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


मानधाता थाना क्षेत्र के अमिलहा गांव निवासी राजाबाबू (15) पुत्र पवन पटेल ने दो वर्ष पहले पढ़ाई छोड़ दी थी। इसके बाद वह घर पर ही रहता था। परिजनों ने उसे जमकर फटकार लगाई तो गुरुवार की शाम को राजाबाबू बगैर जानकारी दिए घर से निकल पड़ा।

वह प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचा और वह ट्रेन पकड़ने के लिए प्लेटफार्म नम्बर दो के पास ट्रैक पार कर रहा था। इस बीच ट्रेन आ गई। चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यात्रियों की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को घटना की जानकारी दी। रोते-बिलखते परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें