ननिहाल गया बालक खेलते समय नाले में डूब गया। शोरगुल सुनकर दौड़े लोगों ने उसे बाहर निकाला। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
रानीगंज थाना क्षेत्र के देवासा निवासी निजामुद्दीन उर्फ छेदी नेता की बेटी शाहीन का पुत्र अलफैज (6) मंगलवार को सुबह नाले के किनारे खेल रहा था। इस दौरान पैर फिसलने से वह नाले में जा गिरा। वह पानी में डूबने लगा। उसे डूबते देख परिजन शोर मचाने लगे। आसपास के लोग उसे बचाने के लिए नाले में कूद पड़े। काफी मशक्कत के बादउ आधे घंटे बाद उसे बाहर निकाला जा सका। उसे सीएचसी रानीगंज ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से घर में कोहराम मच गया।