फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की प्रताड़ना से परेशान विवाहिता ने बेटी संग दी जान

Thu, 14 Apr 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
आत्महत्या
विज्ञापन
 देवसरा इलाके के सोनपुरा गांव निवासी एक विवाहिता ने पति की प्रताड़ना से परेशान होकर बेटी के साथ ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। नीमा गोपालपुर हाल्ट पर उनका शव देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पहले तो मामला रेलवे व सिविल पुलिस के बीच उलझा रहा, लेकिन बाद में देवसरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर, परिजनों की सूचना पर सुल्तानपुर पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


देवसरा इलाके के सोनपुरा गांव निवासी पन्नालाल हरिजन की बेटी अनुपम (35) का विवाह दस वर्ष पूर्व कादीपुर सुल्तानपुर निवासी दिनेश पुत्र वृजलाल के साथ हुआ था। आरोप है कि दिनेश दहेज की मांग को लेकर अक्सर अनुपम को प्रताड़ित करता था। इसे लेकर विवाहिता का पिता कई बार पंचायत भी कर चुका था। बीते बुधवार को दिनेश परदेश जाने की बात कहकर निकला तो अनुपम भी अपनी पांच वर्षीय बेटी को साथ लेकर घर से निकल गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना अनुपम के पिता को दी, लेकिन लेकिन उसका पता नहीं चला। सुबह नीमा गोपालपुर हाल्ट पर मां-बेटी का शव रेल पटरी पर मिला। सुबह खेतों की ओर निकले किसानों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर भारी भीड़ जुट गई। इस बीच वहां पहुंचे अनुपम के पिता पन्नालाल ने शवों की शिनाख्त की। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति दिनेश को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें