फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में शिवराजपुर में बवाल

Thu, 19 May 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतू थाना क्षेत्र के शिवराजपुर में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच बवाल हो गया। मदद करने आए रिश्तेदारों को दौड़ाकर पीटा गया और निर्माणाधीन दीवार भी गिरा दी गई। भाजपा का झंडा लगी सफारी को भी एक पक्ष के लोगों ने पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया। तनाव के चलते गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। शिवराजपुर निवासी बृजभूषण सिंह व रामशिरोमणि सिंह के बीच जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चला आ रहा है। गुरुवार की राम शिरोमणि पक्ष के लोग विवादित जमीन पर पहले गिराई गई दीवार का निर्माण करा रहे थे। उनकी मदद के लिए रिश्तेदारोें के साथ ही सुलतानपुर के लंभुआ से भी भाजपा का झंडा लगा सफारी से कुछ लोग आए थे।
विज्ञापन


दोपहर में बृजभूषण पक्ष के लोगों ने स्थगन आदेश के साथ ही पुलिस के पास काम रुकवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन पुलिस व राजस्व विभाग ने कोई कदम नहीं उठाया। कुछ देर बाद बृजभूषण पक्ष के लोग भी एकत्र होने लगे। उन लोगों ने धावा बोलकर निर्माणाधीन दीवार को गिराना शुरू कर दिया। इसे लेकर विवाद होने लगा। ग्रामीणों की मानें तो बृजभूषण पक्ष के लोग आक्रामक हो गए और रामशिरोमणि सिंह के  पक्ष के लोगों को पीट दिया। गड़वारा पुलिस चौकी के करीब सफारी पर पथराव कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी के बाद भी गड़वारा पुलिस असहाय बनी रही। बाद में थाने से पुलिस फोर्स आने के बाद ही वे शिवराजपुर जाने का साहस जुटा सके। मौके पर पहुंची पुलिस को कोई नहीं मिला। तनाव को देखते हुए वहां पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें