फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसा देकर किशोरी से करता रहा रेप फिर किया जान से मारने का प्रयास

Thu, 17 Nov 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
विज्ञापन
gangrape
विज्ञापन

विज्ञापन
ेपड़ोसी गांव का एक युवक किशोरी को भगा ले गया। इसके बाद शादी को झांसा देकर उसके साथ महीनों दुराचार करता रहा। अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज होने पर उसने किशोरी को घर पहुंचाने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया तो युवक ने दुपट्टे से गला कसकर उसे जान से मारने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने बेहोेशी की हालत में किशोरंी को देख पुलिस को फोन कर दिया। इलाज के बाद किशोरी होश में आई तो उसने पूरी हकीकत पुलिस और परिजनों को बताई। पुलिस ने लिखापढ़ी करके किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र का एक युवक का पड़ोसी गांव की किशोरी से प्रेम चल रहा था। हालांकि दोनों की उम्र में अंतर होने के साथ ही युवक की पत्नी और दो बच्चे भी हैं। पत्नी से झगड़ा होने के चलते वह मायके में रहती है। उधर युवक किशोरी को अपनी बहन के घर पर ले जाकर रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी के पिता ने उसकी खोज करने के बाद 10 नवंबर को अज्ञात पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। यह जानकारी युवक को हुई तो वह उसे घर छोड़ने के इरादे से आया था। गांव के पास दोनों के बीच विवाद हो गया। इस पर युवक दुपट्टे से किशोरी का गला कस दिया और और उसे मृत समझकर भाग गया। रात में कुछ महिलाओं ने किशोरी को देखा तो इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उसका इलाज कराया। सुबह उसके बयान के आधार पर उसे मेडिकल के लिए भेज दिया। एसओ सुरेश सैनी के मुताबिक अज्ञात में दर्ज मुकदमा नामजद होने के साथ ही उसी मुकदमे में मेडिकल के बाद 376 और 307 की धारा बढ़ जाएगी। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें